फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The seven accused, including woman arrested

महिला समेत सात आरोपी गिरफ्तार

Thu, 12 Jan 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Thu, 12 Jan 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के बेला जंगल में ट्रक चालक से लूटपाट करने वाले एक महिला समेत सात बदमाशों को पुलिस ने गुरुवार की सुबह बेला जंगल से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने तमंचा व चाकू बरामद किया है।
विज्ञापन


   सभी के खिलाफ लूट समेत अन्य आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर  जेल भेज दिया। मड़िहान पुलिस के अनुसार इलाहाबाद निवासी चालक अनिल कुमार केशरवानी अपने खलासी के साथ मंगलवार की रात  इलाबाद जनपद के रामचरन यादव की ट्रक लेकर सोनभद्र जनपद के कर्मा से टमाटर लोड करने जा रहा था। बुधवार की भोर करीब पांच बजे मड़िहान थाना क्षेत्र के बेला जंगल के पास पहुंचा तो सड़क किनारे खड़ी एक महिला ने गाड़ी रोकने का इशारा किया।
विज्ञापन


  महिला के इशारा करते ही चालक ने तत्काल गाड़ी रोक दी और महिला को लेकर जंगल में चला गया। इसी दौरान पहुंचे महिला के पति समेत छह बदमाशों ने चालक को मारपीट कर उसे ट्रक के पास ले आए और केबिन में रखा 30 हजार लूट लिया और भागने लगे। बदमाशों को पैसा लूटकर जाते देख खलासी व चालक उनसे भिड़ गए। दोनों के बीच मारपीट हो रहा था कि कटरा कोतवाली से ड्यूटी कर घर जा रहे दो होमगार्डों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुुंचे मड़िहान इंस्पेक्टर यूपी सिंह यादव अपनी टीम के साथ घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ लिया।  गिरफ्तार बबलू बिंद पुत्र दूधनाथ बिंद निवासी बेला दॉती मड़िहान के पास से पुलिस ने 315 बोर का एक तमंचा व दो  कारतूस, गुलाब पुत्र नन्हकू निवासी लखमापुर  के पास से एक तमंचा, कृष्णा पनिका पुत्र अमरनाथ निवासी गड़गेड़ी थाना चील्ह के पास से एक चाकू,  मुन्नू बिंद पुत्र बल्ला बिंद निवासी सिरसी बघेल देहात कोतवाली के पास से एक चाकू, बरामद किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


  कन्हैया लाल सोनकर उर्फ नन्हकू पुत्र मुन्नू लाल निवासी ककरहवां नई बस्ती कटरा के पास से तमंचा,  सुभाष कोल पुत्र राजमन निवासी कोटवां कैनाल बस्ती मड़िहान इसके पास से एक मोबाइल व सावित्री देवी पत्नी गुलाब निवासी लखमापुर देहात कोतवाली के  पास से 430 रुपया बरामद हुआ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed