फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The gangsters shot dead the janitor

बदमाशों ने चौकीदार को मारी गोली

Sun, 26 Nov 2017 12:20 AM IST
mirzapur news
mirzapur news Updated Sun, 26 Nov 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
The gangsters shot dead the janitor
हत्या के बाद जुटी भीड़
 कृषि विज्ञान केंद्र तिसुही कार्यालय के पोर्टिको में चारपाई पर सोये चौकीदार के सिर में गोली मार कर शुक्रवार की रात अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी। कार्यालय की आलमारी को तोड़कर उसमें की फाइलें लूट ले गए और वहां खड़ी विभागीय मार्शल गाड़ी का शीशा तोड़ डाला। सुबह वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर महेश पाल सिंह ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। मौके पर पहुंचे डाग स्क्वॉड व फारेसिंक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन

कटघरा कुमारगंज फैजाबाद जनपद निवासी शिवप्रसाद यादव (55) की चौकीदार पद पर नियुक्ति वर्ष 2007 में कृषि विज्ञान केंद्र सोनभद्र फसल अनुसंधान केंद्र तिसुही में हुई थी। केंद्र पर दो चौकीदारों की तैनाती है। शिव प्रसाद की ड्यूटी दिन में रहती थी जबकि उसका दूसरा साथी केदार रात में ड्यूटी देता था। दो दिन पूर्व केदार छुट्टी पर घर गया था। लिहाजा रात में शिवप्रसाद ही ड्यूटी दे रहा था। घटना स्थल से थोड़ी दूर पर स्थित आवास से भोजन करने के बाद कार्यालय के पोर्टिको के नीचे चारपाई पर सो गया। इसी दौरान पहुंचे अज्ञात बदमाशों ने उसके सिर में गोली मार कर उसकी हत्या कर दी और कार्यालय में लूटपाट व तोड़फोड़ की। आलमारी में रखी कई फाइलें में उठा ले गए। जांच में पुलिस को कार्यालय के किचन में चार रोटी व सब्जी मिली है। जब शिव प्रसाद घर से खाना खाकर गया था तो फिर किचन में खाना किसके लिए रखा था। मौके पर पहुंचे डाग स्क्वॉड भी हत्यारों के बारे में कुछ पता नहीं कर पाया। पुलिस केंद्र के अधिकारियों व कर्मचारियों को थाने में बुला कर क्राइम ब्रांच की टीम अलग अलग पूछताछ कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि दो चौकीदार के अलावा रात में कोई वहां नहीं रहता था।  एएसपी आपरेशनएके सिंह ने बताया कि हत्याकांड की जांच शुरू कर दी गई है। कई लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। जल्दी हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

 

फोन भी लेते गए साथ
मिर्जापुर। चौकीदार की हत्या करने के बाद हत्यारे राज छिपाने की कोशिश में मृतक का मोबाइल फोन भी साथ लेते गए। अनुमान लगाया जा रहा है कि मोबाइल फोन से हत्यारों तक पहुंचने में पुलिस को आसानी होगी, यदि मोबाइल पुलिस के हाथ लगता है तो घटना जल्द ही खुल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed