फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The driver had hatched a plot to plunder

चालक ने रची थी लूट की साजिश

Sun, 17 Jan 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मिर्जापुर
अमर उजाला ब्यूरो, मिर्जापुर Updated Sun, 17 Jan 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
The driver had hatched a plot to plunder
हलिया थाना क्षेत्र के ड्रमंडगंज भैसोड़ बलाय पहाड़ पर बह्मबाबा मंदिर के पास 14 जनवरी की रात व्यापारी से 11 लाख रुपये लूट कांड की साजिश उसी के द्वारा किराए पर लिए गए डीसीएम के चालक ने अपने मामा के साथ मिलकर रची थी।
विज्ञापन



लूट की खबर लगते ही हलिया और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने शनिवार दोपहर गोपीगंज के पास से मुख्य आरोपी समेत दो को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो लोग पुलिस को चकमा देकर भाग गए। पुलिस ने इनके पास से लूट के पांच लाख 60 हजार रुपये, दो तमंचा और चार मोबाइल फोन बरामद किया है। ये बातें पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने शनिवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान बताई।
विज्ञापन



बताया कि जौनपुर के मुगराबादशाहपुर गांव निवासी अनवर पुत्र अली हसन जबलपुर से सब्जी खरीदकर जौनपुर मंडी में बेचने का काम करता है। 14 जनवरी को वह जौनुपर से एक डीसीएम बुककर जबलपुर से मटर खरीदने निकला था। चालक जैसे ही हलिया थाना क्षेत्र के ड्रमंडगंज घाटी पर भैसोड़ बलाय पहाड़ के पास पहुुंचा कि जाइलो सवार लोगों ने गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



गाड़ी से दो लोग नीचे उतरे और चालक की केबिन में चढ़कर तमंचा सटाते हुए व्यापारी से 11 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। एसपी ने बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे व्यापारी के सूचना देने पर तत्काल अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल अरंविद मिश्रा की निगरानी में क्राइम ब्रांच प्रभारी विजय प्रताप सिंह व हलिया थानाध्यक्ष यादवेंद्र पांडेय के नेतृत्व में आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना के खुलासे का निर्देश दिया।


पुलिस सुराग कसी में लगी थी कि शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सूचना मिली कि लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गोपीगंज की ओर जा रहे है। टीम तत्काल गोपीगंज रेलवे क्रासिंग के पास पहुंची और मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को दबोच ली।



पूछताछ में पता चला कि रकीबुद्दीन पुत्र मो. मुस्कीम निवासी आममऊ ककहरा थाना अंतू प्रतापगढ़ ने ही अपने मामा औरंगजेब पुत्र अब्दुल निवासी श्रीनाथ थाना कन्हई जनपद प्रतापगढ़ के साथ मिलकर लूटकांड की साजिश रची थी। लूटकांड में वसीम व नसीम पुत्रगढ़ वाहिद निवासी महुली कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ को भी शामिल किया गया था। पैसा लूटने के बाद आधा आधा बांटने पर मामला तय था। सभी के खिलाफ लूट समेत अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज कर दो को जेल भेज दिया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed