फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The death of jailed Maoists accused

जेल में बंद आरोपी नक्सली की हुई मौत

Tue, 30 Aug 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Tue, 30 Aug 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
The death of jailed Maoists accused
नक्सल हमले का वीडियो - फोटो : Self
जिला जेल में बंद चल रहे नक्सली गतिविधियों में शामिल होने के आरोपी की इलाहाबाद के स्वरूपरानी अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार की शाम मौत हो गई। उसको लीवर में संक्रमण के इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन



सोनभद्र जनपद के मांची थाना क्षेत्र के वापी गांव निवासी नंदू खरवार (38) मजदूरी करता था। वर्ष 2008 में मांची थाने की पुलिस ने उसे नक्सलियों का सहयोग करने व उनकी बैठकों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तब से वह जिला जेल में बंद था। उसकी कुछ वर्ष पहले तबियत खराब हुई। अक्सर उसका पेट फूल जाता था। उसकी तबियत खराब होने पर उसे 20 अगस्त को  जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



वहां से डाक्टरों ने नंदू को इलाहाबाद के स्वरूपरानी चिकित्सालय में रेफर कर दिया। वहां उसका दो दिनों तक इलाज करने के बाद नंदू को वापस जेल लाया गया। 25 अगस्त को तीसरी बार उसकी तबीयत खराब हुई तो जेल प्रशासन उसे इलाहाबाद के स्वरूपरानी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने शाम को उसके लीवर में संक्रमण बताते हुए आपरेशन करने को कहा। मगर आपरेशन से पहले ही रविवार को शाम तीन बज कर 45 मिनट पर उसने दम तोड़ दिया। जेलर डा. समर बहादुर सिंह ने कहा कि 28 अगस्त की शाम लगभग चार बजे  इलाज के दौरान नंदू की मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed