फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The body was found hanging from a noose tailor shop

दूकान में फंदे से लटकता मिला दर्जी का शव

Mon, 11 Apr 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Mon, 11 Apr 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
The body was found hanging from a noose tailor shop
फांसी - फोटो : अमर उजाला
कछवां थाना क्षेत्र के जलालपुर चट्टी पर एक दर्जी की लाश उसकी ही दूकान में फंदे से लटकती मिली। कतरन आदि जोड़कर बनाए गए फंदे से लाश लटक रही थी। शटर आधा उठा था। एक ग्राहक के पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। लोग उसे आत्महत्या बता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वह कछवां के बजहा इलाके का निवासी था।
विज्ञापन


बजहा गांव निवासी ओम प्रकाश 40 वर्ष पुत्र पल्टूराम जलालपुर चट्टी पर कपड़ी सीलने का दूकान खोल रखा था। गुरुवार रात दूकान बंद कर वह घर चला गया। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे दूकान पहुंचा। दूकान खोलने के बाद अंदर जाकर आधा शटर गिरा लिया।
विज्ञापन


 पूर्वाह्न करीब 11 बजे एक ग्राहक कपड़ा लेने दूकान पर पहुुंचा तो शटर गिरा देख कुछ देर तक वहीं इंतजार करता रहा। किसी के न आने पर शटर उठाया तो अंदर का नजारा देख कर हैरान हो गया। देखा कि ओम प्रकाश कपड़े के बचे कटे टुकड़ों को जोड़ कर बनाई गई रस्सी के फंदे से लटका है। यह देखते ही वह शोर मचाने लगा। शोरगुल होने पर आसपास के दूकानदार दूकान बंद कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed