फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Students from being hit by the truck were killed

ट्रक की चपेट में आने से छात्र की गई जान

Sun, 10 Jul 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sun, 10 Jul 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Students from being hit by the truck were killed
ट्रक और रोडवेज बस की भिड़ंत हो गई। - फोटो : accident
थाना क्षेत्र के कुंदरूक गांव के सामने शनिवार की सुबह करीब दस बजे ट्रक से कुचलकर इंटर के  एक छात्र की मौत हो गई। बाइक सवार छात्र घर से पचोखरा स्थित इंटर कालेज में प्रवेश लेने जा रहा था। हादसे की खबर लगते ही पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन



मड़िहान थाना क्षेत्र के अटारी गांव निवासी दीपक कुमार 18 वर्ष पुत्र राधेश्याम अपने मामा के यहां लखनऊ में रहकर पढ़ाई करता था। हाईस्कूल तक लखनऊ में पढ़ने के बाद घर आ गया। माता पिता के कहने पर घर पर ही रहकर पढ़ाई करने का मन बना लिया।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह छह बजे दीपक खाना खाने के बाद क्षेत्र के एक कंप्यूटर सेंटर पर गया था। वहां से करीब दस बजे शांति निकेतन इंटर कालेज पचोखरा में प्रवेश लेने जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन



बाइक सवार छात्र जैसे ही मड़िहान थाना क्षेत्र के कुंदरूक गांव के पास पहुंचा कि मिर्जापुर से सोनभद्र की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया।        



इससे दीपक बाइक लेकर सड़क पर गिर पड़ा। ट्रक उसे कुचलते हुए निकल गया। दुर्घटना की खबर लगते ही परिवार के लोग रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे और दीपक का शव देखते ही लिपट गए। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने घेराबंदी कराते हुए ट्रक को पकड़ लिया जबकि चालक फरार हो गया। दीपक दो भाईयों में सबसे बड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed