{"_id":"58fe441e4f1c1b9928c0c64a","slug":"schoolgirl-and-youth-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा और युवक को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा और युवक को पकड़ा
mirzapur
Updated Mon, 24 Apr 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आईजी जोन के कंट्रोल रूम से सोमवार को छात्रा के अपहरण की सूचना पर पुलिस ने वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। सौ नंबर की पुलिस ने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर अंकुर ढाबा के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार में छात्रा व एक युवक को पकड़ा। नाबालिग छात्रा व युवक को वाराणसी के मडुआडीह थाने की पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।
वाराणसी के कमच्छा की एक नाबालिक छात्रा के परिवार वालों ने सोमवार को वाराणसी आईजी को अपनी पुत्री के अपहरण की सूचना दी। छात्रा के दिनदहाड़े अपहरण की सूचना से पुलिस महकमे में खलबली मच गयी। मंड़ुआडीह पुलिस ने किशोरी के गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कर पूरे जोन की पुलिस को वाहन पकड़ने की सूचना दे दी। कंट्रोल से सूचना मिलते अहरौरा पुलिस ने लखनिया दरी के पास वाहन की चेकिंग शुरू कर दी। वहां से एक वाहन से किशोरी व युवक को पकड़ लिया।
पूछताछ करने पर चालक ने बताया कि डीएलडब्लू स्थित सेंट जोंस स्कूल के पास से दो युवक सोनभद्र जाने के लिए स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को किराए पर बुक किया था। सोमवार को स्कूल पर गाड़ी लेकर पहुंचा तो वहां से दो छात्राएं व दो युवक गाड़ी में सोनभद्र जाने के लिए सवार हुए। बीएचयू गेट पर पहुंचने पर कक्षा दस की एक छात्रा तथा उसका साथी किसी काम का बहाना बताते हुए गाड़ी से उतर गए। दूसरा युवक तथा एक छात्रा गाड़ी में बैठे रहे। जिनको लेकर अहरौरा के लखनिया दरी पहुंचा जहां कुछ देर तक वहां घूमते रहे।
विज्ञापन
वहां से चलते ही पुलिस ने पीछा कर लिया। सौ नंबर पुलिस में तैनात त्रिलोकी पांडेय, कांस्टेबल रामनरेश सिंह ने स्विफ्ट डिजायर पर शक होने पर उसे रुकने का इशारा किया। गाड़ी नहीं रुकी तो अहरौरा पुलिस के साथ मिलकर तीन तरफ से घेराबंदी कर गाड़ी रोक ली। नाबालिग छात्रा व युवक को थाने ले आई और मंड़ुआडीह पुलिस के आने पर आरोपी युवक को सौंप दिया जबकि छात्रा को उसके परिवार वालों के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। मामला चाहे जो भी हो छात्रा नाबालिग है।