फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Poisonous substance feeding cash, mobile looted

जहरीला पदार्थ खिलाकर नगदी, मोबाइल लूटे

Thu, 19 May 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Thu, 19 May 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Poisonous substance feeding cash, mobile looted
भतीजी की शादी में सामान खरीदने के लिए हावड़ा से ज्ञानपुर पैसा लेकर आ रहे एक यात्री को जहर खुरान गिरोह के सदस्यों ने शिप्रा एक्सप्रेस में नशीला पदार्थ खिला कर लूट लिया। उसे अचेतावस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया  गया है। ज्ञानपुर तीन गोड़वां हावड़ा पश्चिम बंगाल के कल्लू गुप्ता (50) की बंगाल में लाई की दूकान है। कल्लू के भाई सियाराम की बेटी पिंकी की 25 मई को शादी है। जिसमें सामान खरीदने के लिए वह हावड़ा से 40 हजार रुपया लेकर घर आ रहे था।
विज्ञापन



इसी दौरान रास्ते में मिले जहरखुरान गिरोह के सदस्यों ने उनका पीछा करते हुए रास्ते में उन्हें चाय में नशीला पदार्थ मिला कर पिला दिया। अचेत होने पर उनके पास से गिरोह के सदस्य 40 हजार रुपया, दो मोबाइल फोन, बैग समेत अन्य सामान उठा ले गए। विंध्याचल ट्रेन पहुंचने पर यात्रियों ने इसकी सूचना रेलकर्मियों को दी। रेल कर्मियों ने उसे नीचे उतार कर आटो में बैठा कर जिला चिकित्सालय भेज दिया। पैसा व सामान लुटने पर कल्लू काफी परेशान हो गया। उसे समझ में नहीं आ रहा है कि अब किससे मांग कर पैसा लेकर घर जाए। जिससे उसकी भतीजी की शादी में सामान खरीदा जा सके।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed