फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Panda devotees beaten on the line to break the opposition

लाइन तोड़ने के विरोध पर पंडा ने श्रद्धालुओं को पीटा

Thu, 02 Feb 2017 12:55 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Thu, 02 Feb 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
Panda devotees beaten on the line to break the opposition
क्राइम - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
विंध्यवासिनी देवी मंदिर में पहले दर्शन-पूजन करने के विवाद में एक पंडे ने बुधवार को जौनपुर के एक परिवार के चार लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। पीड़ितों पंडे के खिलाफ मारपीट का मुदकमा दर्ज कराया है। 

बसंत पंचमी पर जौनपुर जनपद के थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र के जमीन बस्ती गांव से सत्य प्रकाश सिंह अपने परिवार के साथ पुत्र उत्तम का मुंडन कराने बुधवार को विंध्याचल आए थे। मुंडन के बाद दोपहर तीन बजे मंदिर में दर्शन करने के लिए लाइन में लगे थे। तभी पुरोहित प्रदीप पाठक अपने यजमान को लेकर लाइन तोड़ते हुए मंदिर की ओर जाने लगा। उन्होंने लाइन में खड़े श्रद्धालुओं को धक्का देना शुरू किया, जिससे अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


 लाइन में खड़ी सत्य प्रकाश की पत्नी वंदना तथा बच्चे उत्कर्ष व उत्तम भीड़ में दबने लगे। इस पर वंदना ने पुरोहित प्रदीप को टोका और लाइन में लगकर दर्शन करने को कहा। इसी बात पर कहासुनी होने लगी और पुरोहित ने उससे गालीगलौज करनी शुरू कर दी। उसकी पिटाई भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन



  बीचबचाव करने पहुंचे पति सत्यप्रकाश तथा उसके पुत्रों से भी मारपीट करनी शुरू कर दी। इससे भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मंदिर प्रभारी              उपनिरीक्षक कृष्णानंद राय तुरंत मौके पर पहुंच गए और उन्होंने क्षेत्रीय लोगों की मामला शांत कराया। घायल दर्शनार्थियों को सीएचसी विंध्याचल मेडिकल के लिए भेजा। मेडिकल कराने के बाद मिली तहरीर के आधार पर प्रदीप पाठक के खिलाफ मामला पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed