फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   MP killed in a raid by police Jigna

मध्य प्रदेश पुलिस ने जिगना में मारा छापा

Thu, 28 Jul 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Thu, 28 Jul 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
MP killed in a raid by police Jigna
जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश में चल रही पुलिस भर्ती के दौरान दूसरे के स्थान पर फर्जी अभ्यर्थियों को बैठा कर परीक्षा दिलाने वाले मिर्जापुर के एक बड़े रैकेट का मध्य प्रदेश के सागर में खुलासा हुआ है। रैकेट का भंडाफोड़ होने पर  सागर जनपद के पदमाकर थाने की पुलिस ने इसके सरगना को गिरफ्तार करते हुए उसके अन्य साथियों को गिरफ्तार करने के लिए पिछले दो दिनों से मिर्जापुर में डेरा डाले हुए है।
विज्ञापन



एमपी के सागर जनपद थाना क्षेत्र के पदमाकर थाने के टीआई प्रशांत कुमार मिश्रा ने बताया कि मध्य प्रदेश में इस समय पुलिस भर्ती चल रही है। जिसमें यूपी के मिर्जापुर जनपद के विंध्याचल थाना क्षेत्र के जासा गांव निवासी संजय दूबे ने फर्जी लोगों को परीक्षा में बैठाया था।
विज्ञापन



इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने फर्जीवाड़ा करने वाले इस रैकेट के  सरगना संजय को सागर से गिरफ्तार कर लिया है। इस रैकेट में मिर्जापुर के विंध्याचल व जिगना थाना क्षेत्र के कई लोग शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस इन्हीं लोगों की गिरफ्तारी के लिए आई हुई है। पुलिस अब तक क्षेत्र के बबुरा, बाग जोरावर, खैरा, सेमरी, धौरधरा, विजयपुर, कोलाही आदि गांवों में छापेमारी कर चुकी है। बताया कि कोलाही गांव में रविशंकर बिंद को नोटिस जारी की गई है कि वह अपने भाई हरिशंकर बिंद को पूछताछ के लिए थाने में उपस्थित कराए। बताया कि  सरगना संजय कुमार दूबे पुलिस की गिरफ्त में है।



इन लोगों ने पुलिस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी बैठा कर परीक्षा दिलवाया है। इनके विरुद्ध आईपीसी की धारा- 419,420,467,473, 120 बी के तहत मामला पंजीकृत किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed