फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Missing man's body found in well

कुएं में मिली गायब युवक की लाश

Thu, 27 Oct 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Thu, 27 Oct 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Missing man's body found in well
रोती म‌ह‌िलाएं

विज्ञापन
मड़िहान क्षेत्र के चौखड़ा गांव से 23 अक्तूबर से लापता युवक की लाश तीन दिन बाद गांव के ही एक कुएं में उतराई मिली। परिवार वालों ने राजकुमार की हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने दो पट्टीदारों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है।  


चौखड़ा गांव के रहने वले पूर्व प्रधान रामनाथ का पुत्र राजकुमार (25) रविवार की शाम को साइकल से सौदा लेने के लिए निकला। इसके बाद घर नहीं लौटा।  देर रात तक वह घर नहीं पहुुंचा तो परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। कई स्थानों पर खोजबीन करने के बावजूद राजकुमार का अतापता नहीं लग पाया। रामनाथ ने 24 अक्टूबर की सुबह राजगढ़ पुलिस चौकी में राजकुमार के गुम होने की तहरीर दी।

विज्ञापन

 

पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी कि मंगलवार की शाम कुछ लोगों ने तेलियापुर गांव में एक कुएं में के पास राजकुमार की साइकल व चप्पल देखी। साइकल व चप्पल देख कर लोगों ने उसके घर वालों को सूचना दी। बुधवार की सुबह दोबारा गए तो देखा कि युवक का शव उतराया हुआ है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed