{"_id":"5812519c4f1c1b994fbc4263","slug":"loot-one-lac-from-bike-diccy","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिक्की से एक लाख चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिक्की से एक लाख चोरी
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Fri, 28 Oct 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के यूनियन बैंक से पैसा निकाल कर घर जा रहे ट्रक व्यवसायी के ऊपर केवांच डाल कर बाइक सवार उचक्कों ने शहर कोतवाली क्षेत्र के वासलीगंज चौराहे पर स्थित एक पंचर की दूकान पर हवा भराते समय उनकी बाइक की डिग्गी खोल कर करीब एक लाख रुपया उड़ा ले गए। डिग्गी से पैसा निकालने जने की जानकारी होने पर ट्रक व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस छानबीन कर उचक्कों की तलाश में जुट गई।
महकुंचवां निवासी अशोक कुमार दूबे ट्रक व्यवसायी है। गुरुवार की दोपहर वह नगर के वासलीगंज स्थित यूनियन बैंक से पैसा निकालने आए थे। दोपहर करीब तीन बजे वह बैंक से करीब एक लाख रुपया निकाल कर अपनी बाइक की डिग्गी में रखा और घर जाने के लिए बाइक स्टार्ट की। स्टैंड से बाइक नीचे उतराते ही देखा कि पिछला पहिया पंचर है। वह पैदल ही पंचर बनवाने के लिए वासलीगंज चौराहे पर स्थित एक पंचर की दूकान पर बाइक लेकर पहुंचे और दूकानदार से पंचर बनाने की बात करते हुए बाइक खड़ी कर दी लेकिन चाभी नहीं निकाली।
इसी बीच बाइक सवार उचक्के अपने वाहन में हवा भरवाने के बहाने दूकान पर पहुंचे और उनके ऊपर केवांच डाल दिया। जिसे उनको खुजली होने लगी तो वह बाइक में भी चाभी लगा छोड़ कर बगल की दूकान से कपड़ा लेने चले गए। मौका पाते ही उचक्के बाइक में लगी चाभी निकाल कर डिग्गी खोली और उसमें रखे गए लाख रुपया निकाल कर फरार हो गए।