फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Kjuri riverside elderly man found dead

खजुरी नदी के किनारे मिली अधेड़ की लाश

Tue, 29 Mar 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Tue, 29 Mar 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
 Kjuri riverside elderly man found dead
हत्या - फोटो : murder mirzapur
देहात कोतवाली क्षेत्र के खजुरी नदी किनारे 55 वर्षीय एक अधेड़ की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने अधेड़ की हत्या कर शव को नदी किनाने फेंकने की आशंका जताते हुए तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी। सूचना पर पहुंचे देहात कोतवाल शफीक अहमद ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बताया कि नोखेलाल शराब पीने का आदि था। रविवार की शाम को घर जाते समय नदी में गिर गया और उसकी मौत हो गई। उसके शरीर का आधा हिस्सा पानी में था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत होना बताया गया है। 
विज्ञापन


बरजी मुकुंदपुर गांव निवासी नोखे चौहान 55 वर्ष कालीन बुनकर था। रविवार को वह घर से देहात कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर चौसा गांव में किसी से होली मिलने गया था। इसके बाद नहीं लौटा। सोमवार की सुबह उसकी लाश देहात कोतवाली क्षेत्र के खजुरी नदी आमघाट के पास खून से लथपथ अवस्था में मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने बताया कि रविवार को कुछ लोग नोखेलाल को बुला कर ले गए थे। उन्हीं लेागों ने नदी किनारे ले जाकर लाठी डंडा से पीट कर उसकी हत्या कर दी है। बताया कि घटना स्थल पर खून के निशान तथा पास में पड़े चप्पल व पैसे देख कर लगता है कि किसी ने उन्हें पैसे के लिए नहीं मारा बल्कि किसी और रंजिश के चलते उसकी हत्या की है।


 

फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बड़े भाई चानी चौहान ने बताया कि तीन लेागों के खिलाफ छोटे भाई नोखेलाल की हत्या करने के आरोप में तहरीर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed