फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Accused arrested after snatching a bag full of jewelry from a moving train and jumping off.

Noida News: चलती ट्रेन से आभूषणों से भरा बैग झपटकर कूदा, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 08 Oct 2026 09:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested after snatching a bag full of jewelry from a moving train and jumping off.
अपराध संक्षिप्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन थाना पुलिस ने चलती ट्रेन से करीब 12 लाख रुपये के आभूषण से भरा बैग झपटने के मामले में इंद्रलोक निवासी शोएब (26) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने झपटी गई संपत्ति की पूरी बरामदगी की है। वारदात 23 सितंबर की रात दयाबस्ती रेलवे स्टेशन के पास हुई थी। पुलिस उपायुक्त (रेलवे) बी. भरत रेड्डी ने बताया कि बीकानेर निवासी दिलीप सोनी अपने चार साथियों के साथ बीकानेर एक्सप्रेस में सवार थे। रात करीब 11:42 बजे ट्रेन दयाबस्ती के पास पहुंची तो आरोपी ने उनके हाथ से हरे रंग का बैग झपट लिया और चलती ट्रेन से कूद गया था।


चोरी का टेंपो बरामद, दो गिरफ्तार, फरार आरोपी की पहचान

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। द्वारका सेक्टर-23 थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया टाटा ऐस टेंपो बरामद किया है। आरोपियों की पहचान झज्जर निवासी नवीन (25) और रेवाड़ी निवासी मोहित (26) के रूप में हुई है। टेंपो धूलसिरस गांव, सेक्टर-24 से चोरी हुआ था। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) कुशल पाल सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण, स्थानीय पूछताछ और गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में फरार सह-आरोपी लकी की पहचान भी हुई है।
विज्ञापन


ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता नाबालिग लड़की बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। उत्तर बाहरी जिला पुलिस ने ऑपरेशन मिलाप के तहत 13 वर्षीय लापता नाबालिग लड़की को तलाशकर सकुशल बरामद कर लिया। लड़की के लापता होने पर थाना भलस्वा डेयरी में 19 सितंबर को एफआईआर दर्ज की गई थी। मानव तस्करी निरोधी दल की टीम ने लगातार प्रयास करते हुए बुधवार को लड़की को तलाश लिया। कार्रवाई में महिला हेड कांस्टेबल सुमन, महिला हेड कांस्टेबल सीमा, हेड कांस्टेबल नितेश और एएसआई महेश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार, दो नाबालिग पकड़े

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। मध्य जिला पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में 23 वर्षीय जतिन को गिरफ्तार कर दो बाल अपचारियों को भी पकड़ा है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। एक अन्य मामले में चोरी की स्कूटी भी बरामद हुई है। पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह के अनुसार, छह सितंबर को शिकायतकर्ता के घर के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी हुई थी। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद जतिन को रेलवे चौक से दोनों नाबालिगों को पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article