कैमूर पहाड़ पर छापा खनन माफिया भागे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपप्रभागीय वनाधिकारी रामजी राय को गत कुछ दिनों से लगातार सूचना मिल रही थी यूपी एमपी के बार्डर पर उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश के खनन माफिया वन रेंज के सोनगढ़ कंपाट आठ कैमूर पहाड़ के चोटी पर वर्षो से अवैध खनन करा रहे है। इससे दोनों प्रदेशों को प्रतिमाह लाखों रुपये के राजस्व की हानि हो रही है। जानकारी होने पर उपप्रभागीय वनाधिकारी फोर्स के साथ गुरुवार की शाम सात बजे ड्रमंडगंज कैमूर पहाड़ी पर करीब 500 मीटर ऊचे चोटी पर छापा मारा।
छापेमारी की खबर लगते ही खनन माफिया अपने कर्मचारियों के साथ भाग निकले। टीम ने मौके पर एक हजार से पटिया को तोड़कर नष्ट कराया। पता किया तो पाया कि मध्य प्रदेश के सुनील सिंह व कुबर बहादुर सिंह द्वारा वर्षो से यहां अवैध तरीके से खनन कराया जा रहा है। पुलिस ने कई इस स्थल पर छामा मारा लेकिन उन्हें पकड़ने मेें नाकाम रही।ं एमपी पुलिस भी इन लोगों को नहीं पकड़ पाई। सूत्रों की माने तो खनन माफिया एमपी पुलिस की मिलीभगत से यूपी में अवैध खनन का खेल खेलते है।