सड़क किनारे मिला घायल लकड़बग्घा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार की सुबह रेही गहहरा मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने सड़क किनारे एक जानवर को घायलावस्था में पड़े देखा। जानवर को देखते ही वह डर गए और चीता चीता बोलते हुए गांव में पहुंचे। बताया कि सड़क किनारे एक घायल चीता पड़ा है। चीता की खबर लगते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सभी लाठी डंडा लेकर पहुंच। भारी संख्या में भीड़ इकटठा होने पर एक व्यक्ति ने वन अधिकारियाें को मामले से अवगत करा दिया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम घायल लकड़बग्घे को लालगंज ले गई। वहां पशु चिकित्साधिकारी डा. ईश्वर देव नारायण ने उसका इलाज किया।