फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Found the body , charged with murder

शव मिला, हत्या का आरोप लगाया

Tue, 29 Mar 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Tue, 29 Mar 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
 Found the body , charged with murder
हत्या - फोटो : murder mirzapur
पड़री निवासी एक महिला चिकित्सक के पति का शव चुनार कोतवाली क्षेत्र के सक्तेशगढ़ दुर्गा मंदिर पहाड़ी पर रविवार को एक नाले में पत्थर से ढंका मिला। परिवार के लोगों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाते हुए एक नामजद तथा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वारदात की वजह का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन



 चुनार कोतवाली क्षेत्र के कुछ लोग रविवार को सक्तेशगढ़ दुर्गा मंदिर के पहाड़ी पर घूमने गए थे। एक सूखे नाले के पास से दुर्गंध आने पर जाकर देखा तो एक युवक की लाश पत्थर के नीचे दबी थी। लोगों ने चुनार पुलिस को सूचना दी। चुनार कोतवाल आरके सिंह ने शव बाहर निकलवाया और पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन को घटना की जानकारी दी। एसपी ने एएसपी नक्सल अरविंद मिश्रा और सीओ सदर रामनाथ वर्मा तथा पड़री थानाध्यक्ष एनएन सिंह को मौके पर भेजा।
विज्ञापन


शव की पहचान पड़री के पुतरिहा निवासी प्रकाश पटेल (40) के रूप में हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 


पत्नी आरती पटेल की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। बता दें कि वाराणसी के कपसेठी निवासी प्रकाश पटेल करीब सात वर्ष से पड़री इलाके के पुतरिहा गांव में मकान बनवा कर रहते थे। उनकी पत्नी आरती  गांव में ही क्लीनिक चलाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी  के अनुसार 22 मार्च को प्रकाश पटेल को किसी ने फोन कर चुनार बुलाया था। इसके बाद वह नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिलने पर चुनार निवासी  एक युवक के खिलाफ पति को बुलाकर हत्या करने की तहरीर  दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed