फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Former MLA Udayban in court

पूर्व विधायक उदयभान कोर्ट में हाजिर

Tue, 05 Apr 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Tue, 05 Apr 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Former MLA Udayban in court
पूर्व विधायक उदयभान - फोटो : mirzapur
 गैर जमानती वारंट पर पूर्व विधायक उदयभान सोमवार को अदालत में हाजिर हुए। न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय कुमार ने 20 हजार रुपये के निजी मुचलके पर गैर जमानती वारंट को निरस्त कर दिया। कहा कि उनको जरूरत पड़ने पर तलब किया जाएगा। 
विज्ञापन



 लालगंज थानाक्षेत्र के कोलकम निवासी और वादी मुकदमा केदार का गांव के लल्लू से विवाद हुआ था। आरोप के अनुसार पूर्व विधायक उदयभान,  दिवाकर पांडेय, राजेश्वर उपाध्याय, काशीनाथ, अनिल सिंह तथा नरेंद्र सिंह 29 सितंबर 1991 को केदार के घर पहुंचकर उसकी पिटाई कर दी और जान  मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


इस मामले में उदयभान सहित छह आरोपियाें के खिलाफ लालगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें कोर्ट ने पेशी पर न आने पर वारंट बी जारी किया था। पूर्व विधायक न्यायालय में उपस्थित हुए और अपने अधिवक्ता के माध्यम से गैर जमानती वारंट निरस्त करने के लिए  प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि इस मामले में मेरी जमानत हो चुकी है। जमानत कराने के बाद विवेचक द्वारा आरोप पत्र न्यायालय में दिया गया है। नोटिस की सूचना प्रार्थी को नहीं थी। प्रार्थी पिछले 17 वर्ष से एक मुकदमे में आजीवन    कारावास हो जाने से केंद्रीय जेल फतेहगढ़ में बंद चल रहा है  तथा न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय आया है।

न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय कुमार ने आरोपी डाक्टर सिंह को 20 हजार रुपये के निजी मुचलके पर गैरजमानती वारंट को निरस्त कर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed