{"_id":"5f70b2db4ba29279be457ece","slug":"firing-on-three-people-going-home-from-car-by-shopping-one-dead","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: खरीदारी कर साथियों संग घर जा रहे कंपनी के टेक्निकल मैनेजर की गोली मारकर हत्या, एक गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मिर्जापुर: खरीदारी कर साथियों संग घर जा रहे कंपनी के टेक्निकल मैनेजर की गोली मारकर हत्या, एक गंभीर
Sun, 27 Sep 2020 10:29 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 27 Sep 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग और पुलिस
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर जिले की चुनार कोतवाली क्षेत्र के साहबराम गोला स्थित बाबाजी मठ के पास रविवार की शाम बदमाशों ने इस्पात कंपनी के टेक्निकल मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि उनके एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
क्षेत्र के धौहां गांव स्थित शांति गोपाल कॉनकास्ट लिमिटेड कंपनी में सरिया बनाने के लिए कच्चा माल तैयार किया जाता है। कंपनी में उड़ीसा के कटक निवासी जिवनंदी रथ (35) टेक्निकल मैनेजर और किशोर चंद्र दास (45) हेड आफ डिपार्टमेंट हैं। जिवनंदी रथ अपने साथी किशोर चंद्र दास और सुमित मोहंती के साथ कार से चुनार के गोला बाजार स्थित दुकान पर सामान लेने आए थे। कार सचिन शुक्ला चला रहा था।
विज्ञापन
शाम सवा सात बजे सामान लेने के बाद तीनों ने कार में रखा और फिर रामलीला मैदान के पास टेलर से कपड़ा लेने चले गए। वहां से कपड़ा लेकर पैदल कबीर मठ के पास कार की तरफ आ रहे थे। उसी दौरान कुछ दूरी पर चार-पांच बदमाशों ने तीनों को घेर लिया और एक ने पिस्टल से फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
इसमें जिवनंदी को सीने के अलावा शरीर के अन्य जगह दो से तीन गोलियां लगीं। इस दौरान सुमित जान बचाकर भाग गया। जबकि किशोर चंद्र ने भागने की कोशिश की तो बदमाशों ने उनकी कमर में गोली मार दी और फरार हो गए।
सूचना पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। वहां जिवनंदी रथ को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल किशोर चंद्र दास को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है। मौके से पांच खोखे और एक कारतूस बरामद हुए हैं।
सूचना पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। वहां जिवनंदी रथ को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल किशोर चंद्र दास को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है। मौके से पांच खोखे और एक कारतूस बरामद हुए हैं।