फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   fake currencies recovered

दो हजार का नकली नोट बरामद

Sat, 03 Dec 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sat, 03 Dec 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
बैंक में दो हजार रुपये की नकली नोट चलाने की साजिश रचने वाले दो युवकों को मैनेजर ने पुलिस के हवाले कर दिया। हिरासत में लिए गए दोनों युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है।  
विज्ञापन

 बता दें कि मड़िहान थाना क्षेत्र के भीटी गांव निवासी एक व्यक्ति शुक्रवार को इलाहाबाद बैंक से दो हजार निकाल कर अपने गांव पहुंचा और एक युवक से उसका छुट्टा देने को कहा। युवक ने उससे दो हजार रुपये लेकर छुट्टा देने की बात कही लेकिन कुछ देर बाद छुट्टा नहीं होने की बात कहकर नोट  वापस कर दिया।
विज्ञापन


छुट्टा नहीं मिलने पर व्यक्ति दूसरे लोगों के पास पहुंचा और उनसे दो हजार का छुट्टा मांगने लगा। रुपये लेकर देखते ही उन लोगों ने कहा कि यह नोट नकली है। इसलिए उसको छुट्टा नहीं मिलेगा। नकली नोट की जानकारी मिलने के बाद युवक हैरान रह गया। युवक का कहना था कि उसने वह रुपये बैंक से निकाले थे। युवक तत्काल बैंक पहुंचा और कैशियर से नकली देने की बात कही। उपभोक्ता की शिकायत पर कैशियर ने उसके नोट को देख कर बताया कि यह नकली है। उसने यह नोट उसको नहीं दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मामला मैनेजर के पास पहुंचने पर उसने राजगढ़ पुलिस को बुलाया। पुलिस की मदद से उस लड़के को बुलाया गया जिसने उससे छुट्टा देने के नाम पर पैसा लिया था। बैंक पहुुंचने पर पुलिस ने उससे नोट बदलने की बात पूछी तो युवक ने इंकार कर दिया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास दो हजार का नोट मिला। बैंक मैनेजर ने जब अपने बैंक के सीरीज से उस नोट का मिलान कराया तो वह बैंक द्वारा वितरण करना पाया गया। इसपर मैनेजर ने नोट निकालने वाले और बदलने वाले दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। कहा कि यह खेल दोनों का है। मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को चौकी ले गई। समाचार लिखे जाने तक अभी कोई कार्रवाई नहंी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed