फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   DIG took the rebuke to Thanedaraen

डीआईजी ने थानेदाराें को लगाई फटकार

Thu, 12 Feb 2015 12:14 AM IST
Updated Thu, 12 Feb 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
DIG took the rebuke to Thanedaraen
अज्ञात मामलाें का खुलासा नहीं करने पर लालगंज, जमालपुर, अहरौरा, मड़िहान एवं चुनार के थानेदारों को कड़ी फटकार लगाई। खुलासा नहीं करने पर थानाध्यक्षाें के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। होली एवं शिवरात्रि का त्योहार नजदीक है इसलिए शांति व्यवस्था कायम रखते हुए सतर्कता से ड्यूटी करें। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाया जाए। ये बातें विंध्याचल परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक शिवसागर सिंह ने बुधवार को पुलिस लाइन के मनोरंजन हाल में आयोजित गोष्ठी के दौरान कही।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी जनता के साथ व्यवहार अच्छा रखें। वर्दी साफ सुथरी पहनें। छोटी से छोटी शिकायताें को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई करें। साथ ही मौके पर जाकर मामले की जांच करते हुए सच्चाई का पता लगाएं। महिलाओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए वांछित अपराधियाें पर प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। लंबित विवेचनाओं के निस्तारण हेतु समस्त थानाध्यक्षों को निर्देशित किया।  शिवरात्रि एवं होली के त्योहार को देखते हुए थाने में बैठक करने को कहा। असामाजिक तत्वाें के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक दिनेश चंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अजय सिंह, आपरेशन डा. महेंद्र पाल सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर प्रवीण यादव, सदर सर्वजीत शाही, आपरेशन गीताजंलि सिंह, लालगंज आनंद कुमार, प्रतिसार निरीक्षक, पीआरओ अभय सिंह, राममोहन राय समेत मुख्य आरक्षी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed