{"_id":"58d95f634f1c1bfe0a63e4ff","slug":"death-of-principal","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाध्यापिका की अबूझ हाल में मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधानाध्यापिका की अबूझ हाल में मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Tue, 28 Mar 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
पुलिस, मर्डर, क्राइम, पनकी पावर हाउस, कानपुर
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पूर्व माध्यमिक विद्यालय डवक पर तैनात प्रधानाध्यापिका के मायके वालों ने खंड शिक्षा अधिकारी के विरुद्ध जमालपुर थाने में तहरीर देकर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। आरोप है कि खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रताड़ित करने के चलते प्रधानाध्यापिका पूनम की मौत हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी मामला आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
चंदौली जनपद के सहदुपुर निवासिनी पूनम भारती पत्नी कमलेश्वर भारती मिर्जापुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय डवक में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थी। शनिवार को पूनम की तबीयत अचानक खराब हुई तो घर चली गई। जहां देर शाम उसकी मौत हो गई। उनके भाई जय प्रकाश निवासी पिड़खीर जमालपुर ने तत्काल खंड शिक्षा अधिकारी मनोज यादव को घटना से अवगत कराया। भाई जय प्रकाश का आरोप है उसकी बहन की मौत के बाद खंड शिक्षा अधिकारी घर आए। उन्होंने कहा कि पूनम का पोस्टमार्टम कराएगे तो कोई लाभ नहीं मिलेगा। शव का तत्काल दाहसंस्कार कर दो।
उन्होंेने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी छह फरवरी का विद्यालय गए थे। जहां से मिडडेमील का रजिस्टर उठा ले आए थे। रजिस्टर की मांग करने पर उन्होंने पूनम पांच हजार रुपया मांगा था। पैसा देने पर कहा कि ऊपर के अधिकारी भी पैसा मांग रहे है इसलिए दस हजार और दो। दस हजार देने पर उन्होंने रजिस्टर लौटा दिया। जिसके बारे में पूनम ने घर वालो ंको बताया था। तभी से वह परेशान चल रही थी। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रताड़ित करने के चलते उसकी मौत हो गई। जय प्रकाश ने जमालपुर थाने में तहरीर देकर खंड शिक्षा अधिकार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी पाया जाएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी मनोज यादव का कहना है कि विद्यालय की चेकिंग करने वे छह फरवरी को गए थे। रजिस्टर चेक करने के लिए ले आए थे। जिसे दूसरे दिन दे दिया था। जहां तक पैसा देने का आरोप लगाया जा रहा है तो यह सारे आरोप निराधार है। ऐसी कोई बात नहीं है।