{"_id":"5fdce6914c36f647ec0766cb","slug":"dead-body-of-a-young-man-who-went-to-his-in-law-s-house-was-found-in-the-chandraprabha-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: ससुराल गए युवक का शव चंदौली की चंद्रप्रभा नदी में मिला, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद हो सकी शिनाख्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मिर्जापुर: ससुराल गए युवक का शव चंदौली की चंद्रप्रभा नदी में मिला, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद हो सकी शिनाख्त
Fri, 18 Dec 2020 10:59 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 18 Dec 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी युवक का शव शुक्रवार की सुबह चंदौली के चकिया कोतवाली क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव के समीप चंद्रप्रभा नदी में मिला। शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
जमालपुर थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी पैंतीस वर्षीय राजेंद्र पाल दो दिन पहले चकिया चंदौली क्षेत्र के हेतीमपुर गांव अपने ससुराल गया था। चकिया कोतवाली क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव के पास चंद्रप्रभा नदी में शुक्रवार की सुबह उसका शव मिला। शव मिलने के दौरान उसकी पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के चलते शव की शिनाख्त देर शाम को मिर्जापुर जनपद के जमालपुर थाना अंतर्गत सेमरा गांव निवासी राजेंद्र पाल के रूप में हुई। राजेंद्र पाल दो दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र के हेतिमपुर गांव में स्थित अपने ससुराल गया था।
विज्ञापन
चकिया कोतवाली पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों के अलावा उसके ससुरालियों को घटना की सूचना दी गई। ससुराल गए दामाद की हत्या हुई है या वह किसी हादसे का शिकार हुआ है, राजेंद्र की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक चार भाईयों में तीसरे नंबर पर था। मृतक को एक पुत्र व एक पुत्री है। मृतक घर पर रह कर मेहनत-मजदूरी करता था।