फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cell towers to capture two arrested

मोबाइल टावर पर कब्जा करने वाले दो गिरफ्तार

Sun, 03 Jul 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sun, 03 Jul 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Cell towers to capture two arrested
मोबाइल टॉवर - फोटो : mobile twoer
असलहे के बल पर मोबाइल टावर पर कब्जा करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने बुधवार की शाम अमरावती चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर बदमाशों को जेल भेज दिया।  
विज्ञापन



विंध्याचल पुलिस ने बताया कि 28 जून को भैरोदत्त द्विवेदी निवासी मंजनपुर थाना मांडा इलाहाबाद ने सूचना दी कि विंध्याचल थानाक्षेत्र के सरोई में उनका एक मोबाइल कंपनी का टावर लगा है। वहां दो लोग असलहे के साथ आए और टावर पर कब्जा कर लिया है। उन्हें बाहर निकालकर टावर में ताला बंद कर दिया। चेतावनी दी कि टावर नहीं छोड़ने पर जान से मार डालेंगे।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष विंध्याचल राममोहन राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई। 29 जून को एसपी अरविंद सेन के निर्देश पर दोनों आरोपियों को क्षेत्र के अमरावती चौराहे के पास से शाम साढ़े चार बजे  गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



उनके पास से 315 बोर का दो तमंचा और चार कारतूस बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों में गोलू सिंह पुत्र सत्य प्रकाश सिंह निवासी विरोही विंध्याचल और कपिल चौबे पुत्र स्व. हिंछलाल खम्हरिया कला विंध्याचल शामिल हैं।



दोनाें से पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि कपिल चौबे वर्ष 2008 में क्षेत्र के खम्हरिया में हुई हत्या का आरोपी भी है। वह वर्ष 2015 में जमानत पर छूटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed