फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Burn at the failure of the rape

रेप में विफल होने पर जलाकर मारा

Thu, 30 Mar 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Thu, 30 Mar 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
Burn at the failure of the rape
सोनीपत के सामान्य अस्पताल में डीएनए के लिए पहुंचे युवा। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
गांव के सिवान की ओर गई एक किशोरी की मंगलवार शाम चार लोगों ने गैंगरेप का प्रयास किया। विफल होने पर उन्होंने उसकी जला कर हत्या कर दी। किशोरी के घरवालों की तहरीर पर पुलिस ने तीन सगे भाइयों समेत चार लोगों पर दुराचार, हत्या, एससी-एसटी अधिनियम तथा पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य दो की तलाश की जा रही है। मामला देहात कोतवाली क्षेत्र का है। उसे जलाने में एक युवक भी झुलस गया है। 


देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी मंगलवार की शाम सिवान की ओर शौच के लिए गई थी। वहां पहले से घात लगाकर बैठे गांव के चार लोगों ने उसे पकड़ लिया और उठाकर पास के मड़हे में ले आए। वहां सभी ने बारी-बारी से दुराचार किया। बाद में भेद खुलने के भय से मिट्टी का तेल छिड़ककर उसे जला दिया। उसके बाद से चारों आरोपी फरार हो गए।  

विज्ञापन


काफी देर बाद भी किशोरी घर नहीं पहुंची तो परिवार वाले उसकी तलाश करते हुए सिवान में पहुंचे। वहां बुरी तरह झुलसी किशोरी को तड़पता देख कर वे उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उसने दम तोड़ दिया। किशोरी ने जो कुछ घर वालों को बताया, उसके आधार पर उन्होंने थाने में तहरीर दी। इसमें तीन सगे भाइयों समेत चार लोगों पर आरोप लगाया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी तीन सगे भाइयों कौशल कुमार, महेंद्र कुमार, संजय कुमार व एक अन्य बाबूनंदन यादव निवासी मौनस पड़रा देहात कोतवाली के खिलाफ दुराचार, हत्या, एससी एसटी, जलाने तथा पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed