फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Brother-nephews beat her with a stick

भाई-भतीजों ने लाठी से पीटकर ली जान

Tue, 16 May 2017 12:18 AM IST
mirzapur
mirzapur Updated Tue, 16 May 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Brother-nephews beat her with a stick
पाड़ा मोहल्ले में कुछ दबंगों ने सोमवार रात को एक विधवा पर उसके घर में घुसकर हमला बोल दिया। - फोटो : amar ujala
चुनार कोतवाली क्षेत्र के सहसपुर सरदार बल्लभाई पटेल क्रीड़ा स्थल के पास सोमवार की सुबह पौने छह बजे जमीनी विवाद को लेकर एक व्यक्ति की उसके ही सगे भाई भतीजों ने मिल कर लाठी से पीट पीट कर हत्या कर दी। मामले की जानकारी होने पर पहुुंचे मृतक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी के खिलाफ गैरइरादतन हत्या समेत अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


      
सहसपुर गांव निवासी भोलानाथ व ओलानाथ सगे भाई हैं। दोनों के दो मकान हैं। एक गांव में तथा दूसरा सड़क पर है। गांव वाले मकान में भोलानाथ रहते हैं जबकि सड़क वाले मकान में भोलानाथ व ओलानाथ दोनों रहते हैं। यही बात उसके भाई ओलानाथ को खल रही थी। उसने अपने भाई से गांव के मकान में हिस्सा देने को कहा, लेकिन ने हिस्सा देने से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है। बंटवारे को लेकर दोनों के बीच कई बार मारपीट हो चुकी है।  भोलानाथ 60 वर्ष ने रविवार को क्षेत्र के एक लोहार को अपने फावड़े में बेंत लगाने के लिए दिया था। जिसे लेने के लिए सोमवार की सुबह पौने छह बजे जा रहा था।
विज्ञापन


आरोप है कि जैसे ही वह सरदार बल्लभभाई पटेल क्रीड़ा स्थल के पास पहुंचे कि पहले से घात लगाकर बैठे उसके सगे भाई ओलानाथ, उसके दो बेटे तथा एक रिश्तेदार ने लाठी बरसाना शुरू कर दिया। उनको तबतक पीटते रहे तब तक वह बेहोश होकर गिर नहीं पड़े। सड़क पर गिरते ही उन्हें मृत समझ कर आरोपी वहां से भाग निकले। जानकारी होने पर परिवार के लोग घायलावस्था में भोलानाथ को आनन फानन में सीएचसी चुनार ले गए। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जहां पहुंचने से पहले ही भोलानाथ ने दम तोड़ दिया। मृतक के लड़के रूद्र प्रताप सिंह, अपने चाचा ओलानाथ, दो चचेरे भाई तथा एक रिश्तेदार के खिलाफ चुनार कोतवाली में गैरइरादतन हत्या व समेत अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed