{"_id":"571d19f24f1c1b44658b4ec9","slug":"beaten-to-the-complainant-before-the-authorities","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों के सामने शिकायतकर्ता को पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधिकारियों के सामने शिकायतकर्ता को पीटा
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Mon, 25 Apr 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह के निर्देश पर रविवार को जमालपुर ब्लाक के लोहिया ग्राम पंचायत सिंकदरपुर गांव में हुए विकास कार्यों एवं अन्य योजनाओं में धांधली बतरने की शिकायत मिलने पर जांच करने पहुंचे डीडीओ व बीडीओ के सामने ही कुछ लोगों ने शिकायतकर्ता की पिटाई कर दी। इससे वहां हड़कंप मच गया।
अधिकारी मौके की नजाकत को भांपते हुए वहां से निकल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने आई। घायल की तहरीर पर पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए सीएचसी जमालपुर भेज दिया।
सिंकदरपुर गांव निवासी अशोक कुमार पटेल ने जिलाधिकारी के यहां शिकायत किया था कि गांव में हुए विकास कार्य व अन्य योजनाओं में बड़ी धांधली की गई है। जिसकी जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने डीडीओ मनोज राय व बीडीओ गंगा राम को विकास कार्यों की जांच का निर्देश दिया।
विज्ञापन
जांच करने गए दोनों अधिकारी के साथ मौजूद शिकायतकर्ता अशोक पटेल एक आवास में हुई गड़बड़ी को दिखा रहा था इसी दौरान मौजूद कुछ लोग शिकायतकर्ता को पीटने लगे। मामला की सूचना लगते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। इसी दौरान हमलावरों ने जब लोगों का जुटते देखा ताे भ्ााग निकले। लेकिन जाते-जाते भी वह शिकायतकर्ता को एक बार फिर मारना नहीं भूले।
मारपीट की इस घ्ाटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मारपीट होते ही अधिकारी वहां से गायब हो गए। जानकारी होते ही पहुंची जमालपुर पुलिस आरोपियों को पकड़ कर थाने ले आई। जहां उनसे पूछताछ की जाती रही। घायल ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के प्रधान के इशारे पर उसके कुछ लोगों ने उसके ऊपर जानलेवा हमला किया है।
उधर, पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर घायल को मेडिकल के लिए भेज दिया। घटना को लेकर गांव में लोगों एक दूसरे से चर्चा करते रहे।