फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Barkachha students stabbed, two injured

बरकछा के छात्रों में चाकूबाजी, दो जख्मी

Sun, 26 Mar 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sun, 26 Mar 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बीएचयू के दक्षिणी बरकछा परिसर के विंध्याचल हास्टल में शुक्रवार की देर रात बिजली काटने को लेकर छात्रों के बीच मारपीट और चाकूबाजी हो गई। इसमें बीकाम के दो छात्र घायल हो गए। देहात कोतवाली पुलिस ने घायल छात्रों को जिला अस्पताल भेजा। मामले में सात छात्रों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया। 

 विंध्याचल हास्टल में बीकाम प्रथम वर्ष और बैचलर आफ वोकेशनल स्टडीज प्रथम वर्ष के छात्र रहते हैं। पहले तल पर वोकेशनल औरदूसरे तल पर बीकाम प्रथम वर्ष के छात्रों का छात्रावास है। बीकाम के छात्रों का आरोप है कि एक सप्ताह से वोकेशनल कोर्स के छात्र आधी रात को बिजली काट देते हैं।  शुक्रवार की रात भी बीकाम के छात्रावास की बिजली काट दी गई। 
विज्ञापन


 चालू करने गए छात्र शिवेंद्र मणि त्रिपाठी (20) निवासी बस्ती और लकी (20) निवासी गोमती नगर, लखनऊ की वोकेशनल के छात्रों की पिटाई कर दी। शोरगुल पर अन्य छात्र पहुंचे तो दोनों हॉस्टलों के छात्रों में मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि मामला बढ़ने पर चाकू से हमला कर दिया गया। इसमें शिवेंद्र व लकी गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी होने पर सीओ सदर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला शांत कराकर घायलोें को अस्पताल पहुंचाया। वहां से जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। 
पुलिस ने बताया कि घायल शिवेंद्र की तहरीर पर प्रिंस पाठक, रिषव जायसवाल, आशीष, शुभम दूबे, सचिन जायसवाल, अक्षय, अजय पते के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed