फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Banker's body was found on the railway line

रेलवे लाइन पर मिला बैंक कर्मी का शव

Fri, 22 Apr 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Fri, 22 Apr 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
Banker's body was found on the railway line
जिगना के सुमतियां गांव के पास रेलवे लाइन पर बैंक कर्मी का शव मिलने पर लगी भीड़ - फोटो : mirzapur
थाना क्षेत्र के समुतिया गांव के सामने अप लाइन पर गुरुवार की सुबह बैंक कर्मी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची जिगना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने शव देखकर कहा कि जिस स्थान पर घटना हुई है वहां जाने का कोई रास्ता नहीं है। आसपास कंटीले तार लगे है फिर कर्मचारी वहां कैसे पहुंच गया।   
विज्ञापन



रामपुर हंसवार गांव निवासी विजय शंकर प्रजापति 35 वर्ष पुत्र केदारनाथ इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक शाखा पाली मुड़वान में चपरासी था। बुधवार की शाम करीब पांच बजे बैंक बंद होने के बाद वह शाखा प्रबंधक एवं कैशियर को आटो रिक्शा पर बैठाने के बाद चाय की दूकान पर पहुंचा। वहां चाय पी और थोड़ी देर में आने की बात बोलते हुए साइकल की निगरानी करने को कहा। वापस नहीं लौटा तो दूकानदार ने उसकी साइकल रख लिया।
विज्ञापन


कुछ लोगों का कहना है कि विजय शंकर समुतिया बार्डर पर शाम साढ़े छह बजे के करीब खड़ा था। पूछने पर बताया कि वह किसी का इंतजार कर रहा है। सुबह ग्रामीणों को  बैंक शाखा से मात्र पांच सौ मीटर की दूरी पर अज्ञात शव मिलने की जानकारी हुई तो  मौके  पर पहुंचे। देखा कि अप लाइन पर पड़ा शव चपरासी विजय शंकर प्रजापति का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed