कलह से तंग आकर खा लिया जहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मसारी गांव निवासी विनोद कुमार सिंह (35) का मड़िहान के कलवारी में जनरल स्टोर है। दूकान से ही परिवार का खर्च चलता है। विनोद के दो बेटे ओम उर्फ रूपेश (5) तथा यीशू (2) व दो बेटियां रक्षा (8) तथा दीक्षा उर्फ साक्षी (4) हैं। रविवार की रात विनोद अपनी पत्नी व बच्चों के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे सो गया। भोर में करीब चार बजे सभी को अचानक उल्टी होने लगी। शोरगुल होने पर परिवार के अन्य लोगों ने सोचा कि डायरिया की चपेट में आ गए हैं। हालात ज्यादा बिगड़ने लगी तो उनको आनन फानन में जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां उपचार के दौरान ओम ने दम तोड़ दिया।
इसके बाद पत्नी सीमा (30) की मौत हो गई। वहीं पति विनोद, रक्षा, दीक्षा व यीशू की हालत गंभीर बनी हुई है। परिवार वालों ने बताया कि अनुुसार विनोद के मुंह में छाले पड़े थे। उसको आशंका थी कि उसे कैंसर हो गया है। इसी बात को लेकर वह परेशान चल रहा था। इलाज के लिए पैसे कहां से लाएगा, इस बात से चिंतित था। इसी बात पर उसका पत्नी के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। मंगलवार की रात पत्नी सीमा ने अपने बच्चों को जहर पिलाने के बाद खुद पी लिया। पत्नी को जहर पीते देख विनोद ने जहर का सेवन कर लिया।