फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   After the death of injured people put the jam

हादसे में घायल की मौत के बाद लोगों ने लगाया जाम

Sat, 30 Apr 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Sat, 30 Apr 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
 कोतवाली क्षेत्र के जलकल विभाग के पास 13 अप्रैल को ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हुए युवक ने गुरूवार की शाम उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से नाराज परिवार के लोग शुक्रवार को युवक का शव चुनार के लाल दरवाजा चौराहे पर रखकर जाम कर दिया। जाम कर रहे लोग युवक के परिवार को मुआवजा और आरोपी चालक को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे चुनार कोतवाल कमलेश्वर सिंह ने लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। 
विज्ञापन



साहबराम गोला मोहल्ला निवासी संतोष कुमार रावत 30 वर्ष पुत्र शहवीर 13 अप्रैल 2016 की शाम चुनार जलकल के पास एक दूकान पर खड़ा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए ट्रैक्टर ने युवक को धक्का मार दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान गुरुवार की शाम युवक ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को परिवार के लोग शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद चुनार लेकर पहुंचे और लाल दरवाजा तिराहे पर रखकर सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन


आरोपी को गिरफ्तार करने एवं परिवार को मुआवजा दिलाने की लोग मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे चुनार कोतवाल कमेलेश्वर सिंह ने बताया कि मुकदमा लिखा गया है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। करीब एक घंटे बाद लोगों ने पुलिस के आश्वासन पर जाम समाप्त कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed