फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   बारात में डीजे के धून पर डांस व रुपए लुटाना पड़ा महंगा

बारात में डीजे के धून पर डांस व रुपए लुटाना पड़ा महंगा

Sun, 28 Apr 2019 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
बारात में डीजे के धून पर डांस व  रुपए लुटाना पड़ा महंगा
हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के सोनगढ़ा गांव में शुक्रवार को आईं बारात में डीजे की धुन पर डांस और पैसा लुटाने के दौरान बाराती एवं घराती पक्ष आपस में भिड़ गए। हुई मारपीट में दोनों पक्ष से कई लोग चोटिल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची 100 नंबर पुलिस ने हस्तक्षेप कर किसी तरह से मामले को कराया शांत।
विज्ञापन

सोनगढ़ा गांव में शुक्रवार को मुसई गुप्ता के बेटी अमरावती की शादी के दौरान बंजारी गांव से बारात आई हुई थी। बारातियों में शामिल कुछ लोग नशे में धुत होकर डीजे के धुन पर न सिर्फ डांस कर रहे थे बल्कि बीच-बीच में महिलाओं की तरफ रुपए और पैसे लुटा रहे थे। घरातियों ने एतराज जताया तो बारात में शामिल लोग घरातियों से भिड़कर गाली गलौज पर उतारु हो गए। पहले तो घरातियों ने किसी तरह इज्जत की बात करते हुए महौल को शांत कराने का प्रयास किया। इतने में बारात पक्ष से नशे में धुत एक व्यक्ति ने घरातियों पर हाथ चला दिया बस फिर क्या घरातियों के पक्ष से ग्रामीण भी बचाव में उतर आए घरातियों और बारातियों की तरफ से जूते, चप्पल और लात, घूसे चलने लगे। नाराज ग्रामीणों ने बारात पक्ष से कुछ नशे में धुत लोगों को पकड़कर एक कमरे में बंदकर यूपी हंड्रेड पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर किसी तरह से मामले को शांत कराकर वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराया। मारपीट के दौरान सोनगढ़ा गांव निवासी हरिलाल कोल (19) और रामपाल (18) को चोटें आई। बारात पक्ष से भी कुछ लोगों के घायल होने की सूचना थी पर वे घटना के बाद मौके से खिसक लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed