कछवां। नगर पंचायत के परेड वार्ड में बेची गई जमीन के पैसे के बटवारे को लेकर हुए दो समुदायों के बीच बवाल मारपीट व पत्थरबाजी की घटना के दूसरे दिन भी इलाके में तनाव व्याप्त रहा। तनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा ने इलाके में भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दिया है। जिससे स्थिति समाप्त रही लेकिन तनाव अभी बरकार है। उधर पुलिस ने 18 नामजद आरोपियों में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है।
बता दें कि बसऊर राइन एवं पपलू सिंह व शिवनारायण सिंह के बीच बेची गई जमीन के पैसे के बटवारे को लेकर मंगलवार की रात मारपीट हो गई थी। मामला बढ़ने पर बुधवार की सुबह पपलू और शिवनारायण को पूर्व चेयरमैन सबीला बेगम के पति निजाम राइन व देवर ने मारपीट कर घायल कर दिया था। जिसके बाद बवाल बढ़ गया था। देखते ही देखते दोनों पक्षों में पथराव होने लगा था। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठी भांजकर लोगों को खदेड़ा था। निजाम राईन की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के पपलू और शिवनारायण समेत 18 के खिलाफ बलवा, मारपीट समेत अन्य आरोप मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। फिर भी दोनों पक्षों में तनाव बरकार था। इसको देखते हुए एसपी ने इलाके में फोर्स को तैनात रहने को निर्देश दिया था। उधर ट्रामा सेंटर में भर्ती चल रहे मजहर को बीएचयू के डाक्टरों ने लखनऊ पीजीआई के लिए रेफर कर दिया।