{"_id":"5be87ce3bdec2269717a2e68","slug":"91541962979-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जज के पेस्कार के घर में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जज के पेस्कार के घर में चोरी
Updated Mon, 12 Nov 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। पुलिस लाइन के पीछे स्थित सिविल जज के पेशकार संदीप श्रीवास्तव के मकान का ताला दिन दहाड़े तोड़कर चोरों ने गुरुवार को 25 हजार रुपया नगदी समेत करीब तीन लाख के आभूषण चुरा ले गए। शुक्रवार को अपने गृह जनपद इलाहाबाद से लौटने पर घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने शहर कोतवाली में इसकी तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर चोरी समेत अन्य आरोप में मामला पंजीकृत कर घटना की छानबीन में जुट गई है। इस संबंध में शहर कोतवाल अरूण यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। शहर कोतवाली क्षेत्र के तरकापुर श्रीवास्तव कालोनी निवासी संदीप श्रीवास्तव सिविज जज जूनियर डिवीजन के पेशकार है। आठ नवंबर गुरुवार को अपने मकान में ताला बंद करके पूरे परिवार के साथ अपने गृह जनपद इलाहाबाद गए थे। नौ नवंबर शुक्रवार को लौटे तो देखा कि उनके दरवाजे का ताला टूटा है। अंदर जाकर देखा तो आलमारी का लाकर टूटा था। उसमें रखा 25 हजार रुपया नगदी, चांदी का टका, सोने की चुड़ी, सोने की चार अंगूठी, तीन चांदी का पायल, सोने का एक कान का झाला, दीवाल घड़ी, आदि सामान गायब थे। बताया कि चोर छत के रास्ते सीढ़ी का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए है। इसके बाद सारे कमरे केे खंगालते हुए उसमें रखे नगदी और जेवरात उठा ले गए। चोरी हुए सामानों की कीमत लगभग तीन लाख रुपये से अधिक है।
विज्ञापन