फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   एडीजी ने टेका मां के दरबार में मत्था

एडीजी ने टेका मां के दरबार में मत्था

Thu, 14 Dec 2017 12:34 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
एडीजी ने टेका मां के दरबार में मत्था

विज्ञापन
अहरौरा। लखनियादरी में फ्रांसीसी पर्यटकों के साथ रविवार को हुई छेड़खानी और मारपीट की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। मामले की उच्चस्तरीय जांच करायी जा रही है। यह बात बात बुधवार को पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन विश्वजीत महापात्रा ने कही। वह बुधवार को लखनियादरी जल प्रपात पर का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जल प्रपात पर सुरक्षा बढ़ाई जाएगी और इस मामले में कोताही कत्तई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
लखनियादरी में फ्रांसीसी सैलानियों से रविवार को हुई मारपीट और छेड़खानी की घटना को प्रदेश सरकार ने गंभीरता से लिया है और इस पर रिपोर्ट मांगी है। इसी संबंध में डीजी विश्वजीत महापात्रा बुधवार को लखनिया दरी जल प्रपात पर जांच करने पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया और मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा की यह रमणीय स्थल है। यहां स्थानीय के अलावा तमाम विदेशी सैलानी आते हैं। पर्यटकों की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है। अब सैलानियों की सुरक्षा के लिए रोजाना एक प्लाटून पीएसी सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक जल प्रपात पर तैनात की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था में चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुरक्षा की जिम्मेदारी जिले की पुलिस पर होगी।
विज्ञापन


आठ आरोपियों की हो चुकी है गिफ्तारी
अहरौरा। बीते रविवार को वाराणसी के अस्सी घाट स्थित आनंदमयी अस्पताल से एनजीओ का एक दल फ्रांसिसियों का एक दल नितिन डे के नेतृत्व में रमणीक पर्यटन स्थल लखनियादरी जल प्रपात पर घूमने आया था जहां एकांत और मौके का फायदा उठा कर अराजक तत्वों ने छेड़खानी और मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। आहत पर्यटकों के साथ घटी इस घटना के प्रकाश में आ जाने पर पुलिस महकमे से लेकर विदेश मंत्रालय तक के अधिकारियों में हड़कंप मच गया था। पुलिस के उच्चाधिकारियों ने इसको गंभीरता से लिया है। इस मामले में 12 में से आठ आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। चार अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं, जिन्हे पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगी हुई है जल्द ही उन्हे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन


विंध्यवासिनी का किया दर्शन
विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी के दरबार में वाराणसी जोन के एडीजी विश्वजीत महापात्रा ने बुधवार को मत्था टेका। तीर्थपुरोहित राज मिश्रा द्वारा उन्हें विधिवत दर्शन पूजन कराया गया। दर्शन के उपरांत विश्वजीत महापात्रा ने विंध्याचल के सभी तीर्थ स्थलों को विशेष सुरक्षा व्यवस्था से लैस करने के लिए प्रशासन को हिदायत दिया । उन्होंने कहा कि दर्शनार्थियों की सुरक्षा के मामले किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed