{"_id":"597251434f1c1b18758b45fb","slug":"91500664131-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हजार के इनामी जालसाज को गिरफ्तार कर भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो हजार के इनामी जालसाज को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। मड़िहान थाना क्षेत्र के पनिगवां गांव में हरदोई निवासी एक युवक द्वारा फर्जी ढंग से एक ही जमीन को दो लोगों से बेचने के आरोपी को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तहसील क्षेत्र के पनिगवां में वाराणसी का फर्जी आईडी बनवाकर कुछ दिन पूर्व एक ही जमीन को दो लोगों को बेचने का मामला प्रकाश में आया था।
खरीदारों को जालसाजी की जानकारी तब हुई जब दोनों खरीदार जमीन पर कब्जा लेने के लिए पहुंचे। ढगी का शिकार होने की जानकारी होने पर दोनों खरीददार जालसाज मिठाई लाल उर्फ अशर्फीलाल निवासी हरदोई की खोजबीन करने लगे तो वह फरार हो गया। मामले की शिकायत पीड़ितों नें पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई थी। लेकिन आरोपी पुलिस की निगाहों से बचता रहा। गुरुवार को आरोपी राजगढ़ में सड़क के किनारे खड़ा होकर जमीन बेचने की बात कर रहा था। उसी समय पूर्व में क्रेता की निगाह जालसाज पर पड़ गई। क्रेता की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच कर जालसाज को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने सब कुछ उगल दिया। पुलिस ने आरोपी मिठाईलाल उर्फ अशर्फीलाल निवासी तकिया भभूति थाना माधोगंज जिला हरदोई के खिलाफ विभिन्न धारा 419,420,407,468,471,506,120 बी के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।