फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पेट्रोल पंप डबल मर्डर में पुलिस ने चार को उठाया

पेट्रोल पंप डबल मर्डर में पुलिस ने चार को उठाया

Wed, 12 Jul 2017 12:47 AM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप डबल मर्डर में पुलिस ने चार को उठाया

विज्ञापन
कछवां। थाना क्षेत्र के जमुआ बाजार स्थित कोहड़िया गांव में रविवार की रात पेट्रोल पंप पर हुए डबल मर्डर केस में अब तक पुलिस के हाथ कुछ खास नही लग पाया है, हालांकि पुलिस ने रात में हत्यारोपियों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी और चार लोगों को पूछताछ के लिए उठा लिया। शक के आधार पर उठाये गए लोगों से अज्ञात स्थान पर पूछताछ की जा रही है। हत्यारोपियों की तलाश के लिए पुलिस अधीक्षक ने पुलिस की तीन टीमों को लगाया है।

कोहड़िया गांव में रविवार की रात अज्ञात बदमाशों ने पेट्रोल पंप में कार्यालय में घुस कर सेल्समैन और मैनेजर की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दिया था। हत्या करने के बाद बदमाश कार्यालय में रखे चार लाख रुपये लूट लिए थे। पहचान जाहिर नहीं हो इसके लिए बदमाश अपने साथ सीसीटीवी कैमरा का सीपीयू और स्टोरेज बाक्स अपने साथ उठा ले गए थे। पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने हत्यारोपियों की तलाश में सर्विलांस प्रभारी विनोद दुबे, थानाध्यक्ष पड़री विजय प्रताप सिंह तथा कछवां थानाध्यक्ष विश्वज्योति राय की अगुवाई में तीन टीमों को लगाया है। वाराणसी की क्राइम ब्रांच की टीम भी हत्यारोपियों की तलाश में लगी हुई हैं। हत्यारोपियों की तलाश में आसपास के जिलों में भी छापेमारी की जा रही है। गौरतलब है कि बीते शुक्रवार से लेकर रविवार के बीच तीन लोगों की कछवां थाना क्षेत्र में हत्या हो चुकी है। शुक्रवार को थाना क्षेत्र के खैरा बाजार शराब की दूकान पर पैसे के लेन को लेकर कुछ लोगों ने राजदेव यादव नामक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद लोगों ने पाहो बाजार में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी तथा शराब की दूकान को बंद करने की मांग को लेकर सड़क जाम किया था। इसी बीच पुलिस और जाम कर्ताओं में झड़प हुई और पथराव में थानाध्यक्ष समेत छह पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इस घटना को 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि बदमाशों ने एक और जघन्य हत्या की घटना को अंजात देते हुए पेट्रोलपंप के मैनेजर और सेल्समैन की गला रेत कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed