फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   विंध्याचल मंदिर परिसर में लगी आग, मची अफरा तफरी

विंध्याचल मंदिर परिसर में लगी आग, मची अफरा तफरी

Wed, 20 Feb 2019 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
विंध्याचल मंदिर परिसर में लगी आग, मची अफरा तफरी
विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी दरबार के परिसर में मंगलवार को झांकी के पास जल रहे दीपक की चपेट में आकर दर्शन करने के लिए लाइन में लगी तीन महिलाएं झुलस गई। इससे मंदिर में अफरातफरी मच गई। पंडा समाज के लोगों ने पुलिस के सहयोग से झुलसी महिलाओं को सीएचसी विंध्याचल पहुंचाया। घटना के दौरान लाखों भक्त दर्शन पूजन करने के लिए लाइन में लगे थे। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता था।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार को माघ पूर्णिमा का दिन होने कारण लाखों भक्त विंध्याचल में उमड़े थे। सभी मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने के लिए सुबह से लाइन में लगे थे। दिन में करीब 11 बजे इसी दौरान झांकी के सामने दीवार पर जल रहे दीपक की लौ से एक महिला की साड़ी में आग लग गई। जिससे महिला झुलसने लगी। उसके आगे पीछे खड़ी दो अन्य महिलाए भी आग की चपेट में आ गई। एक साथ तीन महिलाओं को झुलसने से मंदिर में अफरा तफरी मच गई। दर्शनार्थी आग से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। शोरगुल सुनकर मौके पर मौजूद पंडा घटना स्थल पर पहुंचे और झुलस रही महिलाओं की आग बुझाकर उन्हें आननफानन में सीएचसी विंध्याचल पहुंचवाया। दर्शनार्थियों ने बताया कि सोना देवी 50 कलकता निवासी अपने पति सग कुंभ मेला स्नान करने के लिए आई थी। पूर्णिमा पर्व होने के कारण मां विंध्यवासिनी माता के दरबार में दर्शन पूजन अर्चन करने के लिए पहुंची तभी झांकी के पास अधिक भीड़ होने के कारण जल रहे दीपक ने उसकी साड़ी में पकड़ लिया। इससे सोना देवी झुलसने लगी। जानकारी होते ही तीर्थ पुरोहितों ने माला फूल पानी डालकर आग पर काबू पाया। दो अन्य महिलाओं का नाम पता नहीं मिल पाया।
विज्ञापन


मंदिर में भीड़ की वजह एक महिला जलते दीपक से सट गई जिससे साड़ी में आग गई। दो महिलाओं के झुलसने की जानकारी है। सुधीर कुमार, सीओ नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed