{"_id":"5a2593c14f1c1b86698bf8c4","slug":"81512412097-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर। थाना क्षेत्र के सिधौना में शुक्रवार की सुबह बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ घायल हो गया। दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन सहित फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर पर भेजवाया।
मालूम हो कि सैदपुर निवासी राजेश यादव का पुत्र अंकित यादव (45) दूध बेचने के लिए बाइक से वाराणसी गया था। वह वहां से लौट रहा था। इसी दौरान गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर सिधौना में शुक्रवार की सुबह चार बजे सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद बाइक जहां सड़क किनारे जा गिरी, वहीं अंकित वाहन के अगले हिस्सा में फंसकर कुछ दूर तक घिसटते हुए चला गया, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही सिधौना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। तत्काल एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर भेजवाते हुए दुर्घटना की जानकारी घायल के परिजनों की दी। कुछ देर बाद परिवार के लोग भी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गए।