{"_id":"59de6d424f1c1b8d698b543e","slug":"81507749186-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवाल से उड़ रही धूल को लेकर दो पक्ष भिड़े, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दीवाल से उड़ रही धूल को लेकर दो पक्ष भिड़े, चार घायल
Updated Thu, 12 Oct 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मड़िहान। बुधवार को सुबह जमुई कस्बा में दीवार तोड़ते समय धूल उड़ने पर पड़ोसियों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्ष से चार लोग लहूलुहान हो गए। दोनों पक्ष थाने में एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा कराया है।
मड़िहान कसबे में मंगलवार को लोकनिर्माण विभाग ने सड़क से अतिक्रमण हटाया था। उसके भय में सुबह ही बाजार वासियों ने सड़क से अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। प्रेम केशरी अपनी दीवार को तोड़ रहा था, जिसे उड़ने वाली धूल पड़ोसी नयन तिवारी के घर में जा रही थी। नयन ने आपत्ति की तो दोनों पक्षो में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्ष उग्र हो गए और लाठी-डंडा लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े। मारपीट में एक पक्ष के प्रेमानंद केसरी (28), कृष्ण कुमार (24 ), स्नेहा केसरी (22) और दूसरे पक्ष से नयन तिवारी (28) जख्मी हो गए। घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया।