फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   साले ने ही की थी जीजा के सिर पर वार कर हत्या

साले ने ही की थी जीजा के सिर पर वार कर हत्या

Thu, 13 Jul 2017 12:47 AM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
साले ने ही की थी जीजा के सिर पर वार कर हत्या

विज्ञापन
मिर्जापुर। विन्ध्याचल कोतवाली क्षेत्र में विगत पांच जुलाई को ससुराल आए दामाद की हत्या उसके साले ने ही अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक व्यवहार करने पर किया था। हत्या के बाद परिवार के लोग शव को बोलेरो मे भर कर बंगाली तिराहे पर फेंक कर भाग गए । यह खुलासा बुधवार को पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में किया। आरोपी युवक को बुधवार की सुबह पांच बजे विन्ध्याचल रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।

विगत पांच जुलाई को सुबह विन्ध्याचल के बंगाली तिराहा पर ससुराल आये युवक की लाश ससुराल से थोड़ी दूर बंगाली तिराहे पर मिली थी। पुलिस अधीक्षक ने हत्याकांड का खुलासा करने के लिए नगर क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्ष विन्ध्याचल की अगुुवाई में टीम गठित की थी। टीम ने सर्विलांस और मुखबीरों की सहायता से घटना का खुलासा कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने बताया कि मनोज धरिकार हंडिया की ससुराल विन्ध्याचल में है। वह शराब पीने का आदी था और प्राय: शराब पी कर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। इससे आजीज आकर उसकी पत्नी मायके में आ कर रहने लगी। उधर मनोज दिल्ली जा कर काम धंधा करने लगा। चार जुलाई को वह अपनी ससुराल आया था। रात में खाना खाने के बाद मनोज शराब के नशे में अपने साले गुलाब की पत्नी के साथ आपत्तिजनक व्यवहार करने लगा। जिसकी शिकायत पत्नी ने पति से की। घर के सभी सदस्य मनोज से पत्नी के साथ दुर्व्यवहार करने को लेकर पहले से ही नाराज चल रहे थे। इसपर मनोज के साले गुलाब, ससुर शंकरलाल और गुलाब के मामा अशोक ने एक मत हो कर मनोज को सबक सिखाने की सोची और गुस्से में गुलाब ने घर में रखे बांस के डंडे से मनोज के सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। इससे परिवार के लोग घबरा गए और शव को नग्न अवस्था में एक बोलेरो में रख कर बंगाली तिराहे पर फेंक आए। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा हत्यारोपी गुलाब की निशानदेही पर उसके घर से बरामद कर लिया। हत्या में शामिल ससुर शंकर लाल, व मामा ससुर अशोक निवासी गोपीगंज फरार हैं। हत्यारोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में विन्ध्याचल प्रभारी निरीक्षक अजय श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed