फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   लैंगिंक अपराध के जुर्म में युवक को पांच वर्ष की कड़ी कैद

लैंगिंक अपराध के जुर्म में युवक को पांच वर्ष की कड़ी कैद

Fri, 26 Apr 2019 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
लैंगिंक अपराध के जुर्म में युवक को पांच वर्ष की कड़ी कैद
मिर्जापुर। बालिका के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास में आरोपी को न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश भगवती प्रसाद सक्सेना ने पांच वर्ष की कड़ी कैद के साथ ही पांच हजार रुपये जुुर्माना की सजा सुनाई। गुरुवार को सुनवाई के दौरान आरोपी पर दोष सिद्ध पाए गए।
विज्ञापन

अभियोजन अनुसार थाना चुनार क्षेत्र के एबकपुर मुहाना निवासी रामप्रकाश उर्फ लोहा पुत्र राजाराम के ऊपर आरोप था कि तीन मई 2017 को गांव में आई बारात में दस वर्षीय बालिका के साथ उसे छेड़खानी की तथा बलात्कार का प्रयास किया। सफल न होने पर मारापीटा एवं धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो छूरा घोंप दूंगा। इस घटना से वादी मुकदमा की भतीजी डर गई। काफी प्रयास के बाद उसने पूरी घटना से अपने चाचा को अवगत कराया। छह मई 2017 को लिखित तहरीर देकर थाना चुनार में बालिका के साथ बीती घटना की शिकायत की गई। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना करते हुए पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में उसका बयान दर्ज करवाया गया था। अभियोजन की तरफ से सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी पंकज कुमार सिंह ने सभी गवाहों को परीक्षित कराया और बहस के दौरान अभियोजन की तरफ से पक्ष रखा कि अभियुक्त द्वारा नाबालिग के ऊपर लैंगिक प्रहार किया गया है। उसे चोटें पहुंचाई गई हैं। अधिवक्ताओं की दलील और पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य गवाहों के आधार पर न्यायालय ने अभियुक्त रामप्रकाश उर्फ लोहा को 354 बी, भादस में पांच वर्ष का कठोर कारावास एवं धारा 8 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के साथ दोष सिद्ध पाए जाने पर तीन वर्ष के कठोर कारावास के साथ पांच हजार रुपए अर्थ दंड से दंडित करते हुए जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed