{"_id":"5bbf9e70bdec224fe37c57a4","slug":"71539284592-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा एवं चील्ह थाना क्षेत्र के दो अलग- अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे के दौरान बुधवार की रात एक युवक समेत दो की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।
घटनाक्रम के अनुसार चील्ह थाना क्षेत्र के तिलठी गांव निवासी आशीष (22) पुत्र हिंछलाल दलित राजकोट दिल्ली में रहकर मजदूरी का कार्य करता था। पिछले सात महीने से घर आया हुआ था। बुधवार की रात आठ बजे एक साथी सोनू (20) पुत्र मिश्री निवासी कोलाहलपुर थाना औराई जनपद भदोही के साथ चील्ह थाना क्षेत्र के पुरजागिर इलाके में स्थित एक दुकान पर मोबाइल का कवर लगवाने गया था। कवर लगवाने के बाद दोनों बाइक से घर आ रहे थे। रात करीब नौ बजे चील्ह गोपीगंज मार्ग पर तिलठी गांव के पास एक ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया। इसमें आशीष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर घायल के परिजन पहुंचे और पुलिस की मदद से उसे जिला चिकित्सालय ले गए। आशीष की दो साल पहले ही शादी हुई थी। उधर, दूसरी घटना कटरा कोतवाली क्षेत्र के भुजवा चौकी के पास बुधवार की रात दस बजे हुई। देहात कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर चौसा गांव निवासिनी कलावती देवी (70) पत्नी भोलानाथ मौर्या बुधवार की रात बेटी सीमा को दवा दिलाने मिर्जापुर रीवा रोड पर लोहंदी के पास स्थित डॉक्टर के यहां दवा दिलाने आई थी। रात करीब दस बजे कटरा कोतवाली के भुजवां चौकी के पास खड़ी थी। इसी दौरान एक बाइक सवार तेजगति से आया और कलावती को टक्कर मार दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों की मदद से महिला को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां भोर में तीन बजे महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल