फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   एल टी तार टूट मड़हे पर गिरा, लगी आग

एल टी तार टूट मड़हे पर गिरा, लगी आग

Fri, 08 Jun 2018 11:27 PM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
एल टी तार टूट मड़हे पर गिरा, लगी आग
पड़री। मड़िहान थाना क्षेत्र के गहिरा गांव में शुक्रवार की दोपहर बिजली का तार टूट कर गिरने से निकली चिनगारी से आग लग गई जिससे पांच मड़हे जल कर राख हो गए जबकि मड़हे में बंधी कई गाएं और भैंस गंभीर रूप से झुलस गईं।
विज्ञापन

गहिरा गांव में भरत यादव, शंभू नाथ यादव, राममूरत यादव और रमाशंकर यादव के मड़हे आसपास ही हैं। मड़हे के ऊपर से एलटी तार गुजरा है। शुक्रवार की दोपहर एक बजे तेज हवा चलने के कारण तारों के सटने से स्पार्किंग हुई और तार टूट गिर गया। तार गिरते ही उससे उठी चिंगारी से आग लग गई। आग लगते ही गांव में कोहराम मच गया। लोग बाल्टियों में पानी ले बुझाने का प्रयास करते, इससे पहले भरत, शंभू, राममूरत और रमाशंकर के मड़हे में आग लग गई। घटना में मड़हे में बंधी और भैंस झुलस गईं। आग की विकरालता देख कोई मवेशियों को छुड़ा नहीं पाया। घटना में पांचों के मड़हे जलकर नष्ट हो गए। भरत यादव की एक भैंस, एक गाय व एक पड़वा, शंभूनाथ यादव का गाय व भैंस, राम मूरत यादव की तीन भैंस और दो गाय, रमाशंकर यादव की एक भैंस व पड़िया बुरी तरह झुलस गई। जलते मवेशियों को बचाने के चक्कर में खूंटे से अलग करते समय संजय भी आग की चपेट में आकर मामूली रूप से झुलस गया। घटना की सूचना पर मौके पर कानूनगो नेगई राम, लेखपाल बड़ेलाल दुबे एवं पशु चिकित्सक कमलेश सिंह मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed