फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   मां बेटी को बंधक बनाकर बदमाशों ने एक लाख नगदी समेत लाखों रुपये लूटे

मां बेटी को बंधक बनाकर बदमाशों ने एक लाख नगदी समेत लाखों रुपये लूटे

Fri, 23 Mar 2018 11:51 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
मां बेटी को बंधक बनाकर बदमाशों ने एक लाख नगदी समेत लाखों रुपये लूटे
जमालपुर। क्षेत्र के ओड़ी गांव में गुरुवार की रात दीवार फांद कर घर में घुसे बदमाशों ने गृहस्वामिनी और उसकी बेटी को बंधक बना कर एक लाख रुपये नगदी समेत लाखों के जेवरात लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने गृहस्वामिनी को पत्थर और लाठी डंडे से पीट कर जख्मी कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग गए। रात करीब एक बजे महिला सौ नंबर पर डायल करती रही लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। आरोप है कि बार-बार फोन करने पर पुलिस ने फोन काट दिया। पीड़िता ने शुक्रवार की सुबह थाने पहुंच कर घटना की तहरीर दी। इसके बाद थानाध्यक्ष बृजमोहन सरोज मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

क्षेत्र के ओड़ी गांव की रहने वाली जीरा देवी के पति मुरारी दिवंगत हो चुके हैं। उनका बड़ा बेटा राजेंद्र कुमार गैर जनपद में किसी कंपनी में काम करता है। घर पर जीता देवी अपनी पंद्रह वर्षीय बेटी हिना के साथ रहती हैं। गुरुवार की रात जीरा देवी अपनी पुत्री हिना के साथ कमरे में सोई थीं। मध्य रात पांच की संख्या में बदमाश पीछे की चहारदीवारी फांद कर छत के रास्ते आंगन में घुस गए। दो बदमाश कमरे में घुसे जये थे जबकि दो कमरे के बाहर और एक छत पर मौजूद था। कमरे में घुसे बदमाशों ने जीरा देवी और उसकी बेटी को बंधक बना लिया और लूटपाट करने लगे। जीरा देवी का कहना है कि जब उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने पत्थर और लाठी डंडे से हमला कर उनको जख्मी कर दिया। इसके बाद बदमाश कमरे की आलमारी में रखे एक लाख रुपये नगद, लाखों के जेवरात व महंगे कपड़े समेट ले गए। बदमाश सोने का एक मंगलसूत्र, सोने का एक कर्णफूल, सोने की एक नथिया, चांदी की एक करधनी, चांदी की हाथ की ककनी, चांदी की एक दो भर की चेन के अलावा बीमा के चार बांड और बाक्स में रखे कीमती कपड़े लेकर भाग गए। घटना के बाद शोरगुल मचाने पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। उन्होंने पुलिस को100 नंबर पर कई बार डायल किया लेकिन फोन नहीं उठा। शुक्रवार की सुबह उन्होेंने थाने पर जाकर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच-पड़ताल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed