फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सिरसी बांध से अज्ञात शव बरामद, हत्या की आशंका

सिरसी बांध से अज्ञात शव बरामद, हत्या की आशंका

Sun, 22 Oct 2017 12:03 AM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
सिरसी बांध से अज्ञात शव बरामद, हत्या की आशंका

विज्ञापन
मड़िहान। शनिवार को सिरसी बांध में उतराया निर्वस्त्र शव देखकर ग्रामीणों में हड़कम मच गया। सूचना पर पहुंची पटेहरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने लाश देखकर कहा कि युवक की हत्या कर लाश को बांध में फेंका गया है।

पटेहरा चौकी अंतर्गत गढ़वा ग्राम सभा के पिपराव मौजा के सामने शनिवार को सुबह ग्रामीण रोज की तरह सिरसी बांध की तरफ शौच के लिए गए थे। ग्रामीणों की निगाह पानी में उतराया शव पड़ी तो भौचक्के रह गए। ग्रामीणों ने गांव में आकर ग्राम प्रधान को घटना से अवगत कराया। प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बांध के गहरे पानी से निकलवाकर शव को पहचान कराने की कोशिश की किन्तु पहचान नहीं हो पायी। पुलिस का कहना है कि शव नदी में पानी के सहारे कहीं से बहकर चला आया होगा। देखने से दो तीन दिन पहले का लग रहा है। उधर ग्रामीणों का कहना है कि नदी में पानी ही नहीं है। तो फिर बहकर कहा से आएगा। निश्चित रूप से युवक की हत्या कर शव को छिपाने के लिए बांध में फेंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed