फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पलिस के हत्थे चढ़े अंतरप्रांतीय मोबाइल व बाइक चोर

पलिस के हत्थे चढ़े अंतरप्रांतीय मोबाइल व बाइक चोर

Fri, 13 Oct 2017 12:07 AM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
पलिस के हत्थे चढ़े अंतरप्रांतीय मोबाइल व बाइक चोर
जिले में कई महीनों से मोबाइल व बाइक चोरी से जुड़े दो अंतर प्रांतीय चोरों को कटरा कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के मंडी समिति के पास से बुधवार की शाम चार बजे वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से चोरी के मोबाइल व दो बाइक समेत अन्य सामान बरामद हुए। दोनों के विरुद्घ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है। यह जानकारी सीओ नगर संजय सिंह ने गुरुवार को कटरा कोतवाली में पत्रकारों को दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बुधवार की शाम कटरा कोतवाल श्रीकांत राय, उपनिरीक्षक योगेश यादव, एसआई श्रीराम सिंह यादव, रामसिंहासन शर्मा के साथ क्षेत्र के मंडी समिति के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दो बाइक सवार युवक आते दिखाई दिए। जिन्हेें रोक कर उनके कागजात मांगे गए तो वे कोई कागजात नहीं दिखा पाए। कोतवाली लाकर पूछताछ किया गया तो दोनों वाहन चोरी के निकले। वाहन के डिग्गी की तलाशी में सात चोरी के मोबाइल बरामद हुए। जिन्हें इन लोगों ने मंडी समिति व रेलवे स्टेशन से चुराया था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मुकेश बहेलिया निवासी पीड़ी फिथौराबाद थाना नगौध जनपद सतना, गौरी शंकर निवासी पीढ़ी पिथौराबाद सतना बहेलिया बिरादरी के हैं। यह लोग सुनसान इलाके में डेरा लगा कर रहते हैं। बताया कि दोनों अपने बच्चों को दूकानों, घरों व अन्य भीड़भाड़ वाले स्थान पर भीख मंगवाते हैं। जहां मौका पाते ही इनके बच्चे मोबाइल व अन्य सामान उड़ा कर इन्हें दे देते हैं। चुराए गए मोबाइल को सतना, इलाहाबाद आदि स्थानों पर ले जाकर बेच देते हैं। चोरों ने एक बाइक को सतना रेलवे स्टेशन तथा दूसरी बाइक को राजापुर इलाहाबाद से चुराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed