{"_id":"59d28edb4f1c1b65548b5632","slug":"71506971355-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुस दबंगों ने वृद्ध दंपति सहित छह पीटकर किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुस दबंगों ने वृद्ध दंपति सहित छह पीटकर किया घायल
Updated Tue, 03 Oct 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अहरौरा। लाठी डंडे से लैस मनबढ़ों ने एक गरीब परिवार के घर में घुस कर सोमवार की सुबह बुजुर्ग दंपत्ती सहित तीन महिलाओं और दो पुरुषों को पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मनबढ़ों ने मारपीट में घायलों को इलाज के लिए लेने गए एंबुलेंस को भी रास्ते में रोक दिया। एंबुलेंस चालक द्वारा पुलिस को सूचना देने पर मनबढ़ भाग खड़े हुए। सभी घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां सभी का प्राथमिक उपचार चल रहा है। घटना अहरौरा थाना क्षेत्र के मेड़रिया गांव की है।
पीड़ित सहोदरी देवी ने आरोप लगाया कि जमीन पर अवैध कब्जा करने को लेकर सोमवार की सुबह सुकृत गांव निवासी एक व्यक्ति अपने साथ दस से अधिक संख्या में लोगों को लेकर लाठी डंडा के साथ घर में घुस गया और मारने पीटने लगा। जिससे शंकर 65 वर्ष, उसकी पत्नी सहोदरी देवी 55 वर्ष, मोहन 28 वर्ष, जीतलाल 25 वर्ष, पानपत्ती 31 वर्ष और फूलपत्ती देवी 30 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय कुछ लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन मनबढ़ उन पर भी भारी पड़ गए और उनको भगा दिया। तभी इसी दौरान शंकर का सबसे छोटा पुत्र अनिल मनबढ़ों को देख कर घर से भाग गया। 108 नंबर पर डायल कर एंबुलेंस को मौके पर बुला लिया। सूचना पाकर पहुंची एंबुलेंस कर्मियों ने घायलों को गाड़ी में लाद कर अहरौरा सीएचसी के लिए जाने लगे, तभी मनबढ़ों ने लाठी डंडा लेकर रास्ते में ही एंबुलेंस को रोक दिया। पीड़ित परिवार के घर से जान बचा कर भागे उसके लड़के अनिल को बुलाने के लिए कहने लगे कि उसे भी पीटकर अधमरा कर देंगे तब एंबुलेंस यहां से जाएगा । घंटों तक खड़े रहने के बाद एंबुलेंस चालक प्रवीण यादव ने लखनऊ स्थित अपने हेड क्वार्टर पर मनबढ़ों द्वारा गाड़ी रोकने की शिकायत किया। लखनऊ मुख्यालय से पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को देख मनबढ़ वहां से भाग खड़े हुए। इसके बाद एंबुलेंस से सभी को सीएचसी लाया गया। जहां डाक्टरों द्वारा सभी का उपचार किया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई है ।
विज्ञापन