फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सीबीआई ने बीडीसी से की पूछताछ

सीबीआई ने बीडीसी से की पूछताछ

Fri, 08 Sep 2017 12:07 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
सीबीआई ने बीडीसी से की पूछताछ
मिर्जापुर। विकास खंड हलिया में मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों में अनियमितता की जांच गुरूवार को भी जारी रही। गुरूवार को सीबीआई के डिप्टी एसपी प्रशांत कुमार श्रीवास्तव ने विन्ध्याचल स्थित अष्टभुजा डाक बंगले में हलिया के क्षेत्र पंचायत सदस्यों से पूछताछ किया। क्षेत्र पंचायत सदस्यों से घंटों पूछताछ हुई।
विज्ञापन

मनरेगा कार्यों के दौरान विकास के कई कार्यो को कराया गया ही नहीं है और भुगतान करा लिया गया है। वहीं सामानों की आपूर्ति में भी गोलमाल सामने आ रहा है। बता दें कि उच्च न्यायालय के लखनऊ खंडपीठ के दो न्यायाधीशों के बैच ने 31 जनवरी को मनरेगा योजना में वर्ष 2007 से 2010 तक हुए कार्यों की जांच सीबीआई से कराने का आदेश दिया था। उच्च न्यायालय के आदेश पर मनरेगा कार्यों की जांच चल रही है। इसके पहले स्पेशल क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अशरफ सिद्दकी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम जनपद में आकर जांच कर चुकी है। हलिया ब्लॉक में भी मनरेगा के तहत कार्यों को कराने में काफी अनियमितता बरती गई है। सीबीआई हलिया ब्लॉक में हुए पौने चार करोड़ रुपये के घोटाले से संबंधित फाइलों को खंगाल रही है। सीबीआई वर्ष 2012 में हलिया थाने में 54 मुकदमें दर्ज करा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed