फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में मड़हे में लगी आग

संदिग्ध परिस्थितियों में मड़हे में लगी आग

Thu, 18 Oct 2018 01:14 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में मड़हे में लगी आग
विंध्याचल । थाना के अष्टभुजा मंदिर के नीचे मैदान में किराए पर लिए गए कच्चे मड़हे में मंगलवार की भोर तीन बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। मड़हा जलकर राख हो गया। मड़हे में रखी 10 हजार नगदी समेत करीब 50 हजार रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

अष्टभुजा मंदिर के नीचे मैदान में विन्ध्याचल निवासी शर्मिला ने किराए पर मड़हे में परचून की दुकान खोली थी। रात को दुकान बंद करने के बाद वह बगल की झोपड़ी में सो रही थी। तीन बजे भोर में दुकान में आग लगने पर हंगामा शुरू हुआ तो आसपास के लोगों ने आग बुझाई। मड़हा पूरी तरह जलकर राख हो गया। लोगों की तत्परता से समय रहते आग बुझा ली गई नहीं तो बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था। पीड़िता के अनुसार मड़हे में 10 हजार नगदी, परचून की सामग्री इत्यादि था। घटना की सूचना अष्टभुजा चौकी को दे गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed